Coronavirus World Live Update Today Hindi News Covid 19 Positive Cases And Death Toll In America, Italy, Pakistan, Brazil, France, Nepal, Us – Corona World Live: रूस में 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले मिले




दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

मैक्सिको: 24 घंटे में 483 मौतें

  • मेक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3,455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।

रूस: 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा केस मिले, 174 मारे गए

  • रूस में 24 घंटे में 8371 नए मामले मिले हैं और यहां 174 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों की संख्या 4142 हो गई है, जबकि 3 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 15 दिनों से यहां संक्रमण के मामले हर दिन 8 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

ब्राजील में 25 हजार से ज्यादा मौतें

  • ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 1086 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20599 नए मामले सामने आए हैं। यह देश अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। यहां 4.14 लाख लोग संक्रमण से पीड़ित हैं।

बांग्लादेश के अस्पताल में आग, 5 कोरोना मरीजों की मौत

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में यूनाइटेड हॉस्पिटल लिमिटेड में लगी आग से कोविड-19 के 5 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 58 लाख 60 हजार से ज्यादा है। यहां पढ़ें दुनिया में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स…

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

मैक्सिको: 24 घंटे में 483 मौतें

  • मेक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3,455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।

रूस: 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा केस मिले, 174 मारे गए

  • रूस में 24 घंटे में 8371 नए मामले मिले हैं और यहां 174 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मौतों की संख्या 4142 हो गई है, जबकि 3 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 15 दिनों से यहां संक्रमण के मामले हर दिन 8 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

ब्राजील में 25 हजार से ज्यादा मौतें

  • ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 1086 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20599 नए मामले सामने आए हैं। यह देश अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। यहां 4.14 लाख लोग संक्रमण से पीड़ित हैं।

बांग्लादेश के अस्पताल में आग, 5 कोरोना मरीजों की मौत

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में यूनाइटेड हॉस्पिटल लिमिटेड में लगी आग से कोविड-19 के 5 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।




Source link

Leave a comment