Coronavirus In Up Live News Latest Update Unlock 1 Corona New Cases Found In Uttar Pradesh – यूपी में कोरोना Live: मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत, अब तक 9734 संक्रमित




पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में
कहीं भी, कभी भी।

70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद

ख़बर सुनें

हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांटा मेरठ शहर
मेरठ प्रशासन ने शहर को हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांट दिया है। आज से शहर के कई क्षेत्रों के बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। प्रशासन ने गोल-मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर को सौंपी है। 

एटा में एक और कोरोना पॉजिटिव
एटा में एक और संक्रमित मिला है। जैथरा ब्लॉक के गांव नगला गिरधर निवासी एक परिवार 27 मई को नोएडा से वापस आया था। उसी परिवार में यह संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। 

मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत
मेरठ में शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण से 33वीं मौत हो गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में दम तोड़ दिया। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

प्रदेश में मिले रिकॉर्ड 502 कोरोना पॉजिटिव मरीज
यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। नए 502 मरीजों के साथ ही शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 9733 हो गई थी। इनमें से एक्टिव मरीज 3828 हैं। 5648 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 257 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 51, कानपुर नगर में 48, जौनपुर में सबसे अधिक 41 मरीज मिले थे।

सार

उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यूपी में संक्रमितों की संख्या 9734 हो गई है। यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत हो गई है। यूपी में कुल 258 की मौत हुई है। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट

विस्तार

हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांटा मेरठ शहर

मेरठ प्रशासन ने शहर को हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांट दिया है। आज से शहर के कई क्षेत्रों के बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। प्रशासन ने गोल-मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर को सौंपी है। 

एटा में एक और कोरोना पॉजिटिव

एटा में एक और संक्रमित मिला है। जैथरा ब्लॉक के गांव नगला गिरधर निवासी एक परिवार 27 मई को नोएडा से वापस आया था। उसी परिवार में यह संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। 

मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत
मेरठ में शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण से 33वीं मौत हो गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में दम तोड़ दिया। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

प्रदेश में मिले रिकॉर्ड 502 कोरोना पॉजिटिव मरीज
यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। नए 502 मरीजों के साथ ही शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 9733 हो गई थी। इनमें से एक्टिव मरीज 3828 हैं। 5648 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 257 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 51, कानपुर नगर में 48, जौनपुर में सबसे अधिक 41 मरीज मिले थे।




Source link

Leave a comment