Coronavirus In Up Latest Update In Hindi New Positive Cases And Live News – यूपी में कोरोना Live: लखीमपुर खीरी में डॉक्टर समेत 10 प्रवासी मजदूर पॉजिटिव मिले, कुल 4272 संक्रमित




ख़बर सुनें

डॉक्टर सहित 10 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को आई 67 लोगो की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 9 प्रवासी मजदूर और एक क्वारंटीन सेंटर पर तैनात डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटराइज कराना शुरू कर दिया है और इन गांवों में बसे लोगों की जांच करा रहे हैं।

हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। चारों बाहर से जनपद आए थे। हरदोई में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 एक्टिव केस हैं।

मथुरा में टूटा कामगारों के सब्र का बांध 
प्रवासी कामगारों का पैदल चलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-आगरा हाइवे पर हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं। रविवार सुबह कामगारों के सब्र का बांध टूट गया। मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया और हंगामा किया। झाड़ियों में आग लगाई गई।

सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों ने किया हाइवे जाम
सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए। सड़क जाम कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कामगारों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं। 

प्रदेश में एक दिन में  203 मरीज आए सामने और 275 डिस्चार्ज, दोनों रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को एक दिन में अधिकतम 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया था। मई के पहले सप्ताह में 177 मरीज अधिकतम सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज होने का रिकॉर्ड प्रदेश में बन गया। प्रदेश में शनिवार तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4258 थी। हालांकि इनमें से एक्टिव मरीज 1713 हैं। 

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लखीमपुर खीरी में डॉक्टर समेत 10 प्रवासी मजदूर और हरदोई में चार नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या 4272 हो गई है। वहीं मथुरा और सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। मजदूरों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। यूपी में अब तक इससे 95 लोगों की मौत हो चुकी है। -यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट

विस्तार

डॉक्टर सहित 10 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को आई 67 लोगो की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 9 प्रवासी मजदूर और एक क्वारंटीन सेंटर पर तैनात डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटराइज कराना शुरू कर दिया है और इन गांवों में बसे लोगों की जांच करा रहे हैं।

हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। चारों बाहर से जनपद आए थे। हरदोई में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 एक्टिव केस हैं।

मथुरा में टूटा कामगारों के सब्र का बांध 
प्रवासी कामगारों का पैदल चलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-आगरा हाइवे पर हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं। रविवार सुबह कामगारों के सब्र का बांध टूट गया। मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया और हंगामा किया। झाड़ियों में आग लगाई गई।

सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों ने किया हाइवे जाम
सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए। सड़क जाम कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कामगारों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं। 

प्रदेश में एक दिन में  203 मरीज आए सामने और 275 डिस्चार्ज, दोनों रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को एक दिन में अधिकतम 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया था। मई के पहले सप्ताह में 177 मरीज अधिकतम सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज होने का रिकॉर्ड प्रदेश में बन गया। प्रदेश में शनिवार तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4258 थी। हालांकि इनमें से एक्टिव मरीज 1713 हैं। 




Source link

Leave a comment