मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत के बयान पर तीखा पलटवार किया। लगातार चार ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार व शिवसेना-कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुले दिल से और प्रवासी भाई-बहनों के गृह प्रदेश में ही आजीविका के वादे के साथ, अपने सभी प्रवासी कामगारों, श्रमिक बंधुओं का स्वागत कर रहा है।एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढ़ता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने सौतेली मां बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को वापस नहीं आना पड़ता। अपने घर पहुंच रहे सभी बहनों-भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जाएगा। अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए।
सभी श्रमिक, कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहे। अपने खून-पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसे धोखा किया। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया। इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता उद्धव ठाकरे को कभी माफ नहीं करेगी।
Đây đúng là content có tâm.
Trang web https://co88.org/ lừa đảo, nội dung đồi trụy
Web lừa đảo, đánh cắp thông tin người dùng, cảnh báo không nên truy cập!