White House Unfollows Pm Narendra Modi And Five Twitter Accounts After Few Days Of Following – अचानक बदला अमेरिका का रुख, व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर पीएम मोदी को किया अनफॉलो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:18 AM IST

नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

कोरोना संकट के बीच व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने के कुछ दिन बाद ही अनफॉलो कर दिया है। भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देकर अमेरिका की मदद की थी। इसी के कुछ दिन बाद व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल को पीएम मोदी और भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इन सभी को अनफॉलो कर दिया है।

व्हाइट हाउस ने जिन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास शामिल हैं। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था।

इसी के साथ व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट की संख्या 19 हो गई थी, जिसमें सभी विदेशी हैंडल भारत से ताल्लुक रखते थे। अब व्हाइट हाउस ने एक बार फिर से 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस अब जिन अकाउंट को फॉलो कर रहा है वो सभी अमेरिकी प्रशासन और डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित हैं। 

दरअसल, अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन अब अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।

Source link

Leave a comment