एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 27 Apr 2020 06:49 PM IST
देशभर में लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। उत्तर रामायण में अब तक आपने देखा माता सीता ने लव कुश को जन्म दिया है। इधर भगवान राम को इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि राजधर्म के लिए उन्होंने माता सीता का त्याग कर दिया है। जब से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है इसके कलाकार सुर्खियों में बने रहते हैं। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने एक प्रश्न के जवाब में अवॉर्ड न मिलने की बात कही। इसके बाद से ही #AwardForRamayan ट्रेंड होने लगा।