एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 27 Apr 2020 06:50 PM IST
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरी तरह से योगदान दे रहे हैं। अक्षय कुमार अलग- अलग तरह से अलग- अलग लोगों और संस्थानों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने दो करोड़ रुपए से कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की है।