एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 24 Apr 2020 07:56 PM IST
देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के रामायण और महाभारत को दोबारा शुरू किया। दोनों धारावाहिकों के शुरू होते ही दर्शकों ने भी दोनों ही शो पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया। तो वहीं दर्शकों ने इस बार बड़ी ही बारिकी से शो देखा भी। जैसे रामायण में लोगों ने अभिनेता असलम खान को कई सारे किरदार निभाते हुए नोटिस किया। उसी तरह महाभारत में भी लोगों ने भीष्म पितामह के पीछे एक कूलर रखा हुआ नोटिस कर लिया है।