न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:48 PM IST
अधिकारियों से विचार-विमर्श करते सीएम शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : shivraj twitter handle
ख़बर सुनें
कोरोना संकट से जूझ रहे मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। शनिवार को एक बार फिर से प्रदेश में दर्जन भर से जयादा अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें देवास, धार, मण्डला, नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, आगर-मालवा जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया। सरकार द्वारा जारी आदेश में कुल 15 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
राज्य में जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं वे हैं श्रीकान्त पाण्डेय, आलोक कुमार सिंह, इलैयाराजा टी, श्रीकान्त बनोठ, जगदीश चंद्र जटिया, वेदप्रकाश, दीपक कुमार सक्सेना, अनिल कुमार खरे, बसंत कुर्रे, वी.एस चौधरी कोलसानी, बी. विजय दत्ता, चन्द्रमौली शुक्ला, संजय कुमार, राजीव रंजन मीना और अवधेश शर्मा


Organic growth depends on consistent analysis that can be obtained using suitable resources, including group buy seo tools. Find more information at.