न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:05 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में
कहीं भी, कभी भी।
70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद
देश में मॉनसून की चाल अच्छी है और अगले हफ्ते मध्य व दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कुछ चक्रवाती हलचल हो रही है जिससे मॉनसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रसार वाला कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। और यह अगले हफ्ते ओडिशा की ओर बढ़ेगा।
यह चक्रवात का शुरुआती लक्षण है हालांकि ऐसा तय नहीं है कि हर बार कम दबाव चक्रवात नहीं बनता है। मोहापात्रा ने कहा, इन सबके बीच समुद्र के ऊपर इस गतिविधि से मॉनसून की चाल बेहतर होगी और दक्षिण व मध्य भारत में अगले हफ्ते अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मॉनसून ने केरल में अपने तय समय 1 जून को दस्तक दे दी थी। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने इसके चार दिन देरी से पहुंचने का अनुमान लगाया था लेकिन चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से मॉनसून को गति मिली और वह समय पर पहुंचा।
मौसम विभाग के मुताबिक स्थिति बेहतर हो रही है और दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले दो दिन में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी और कराइकल पहुंच जाएगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व और दक्षिण पश्चिमी हिस्से में भी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में भी होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ भू मध्य सागर से उठने वाला चक्रवाती प्रसार है जो मध्य एशिया को पार करता हुआ हिमालय से टकराता है और पहाड़ों व उत्तरी भारत के मैदानों में बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले हफ्ते बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में आज गरज के साथ धूलभरी हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को गरज के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 किमी. तक हो सकती है। वहीं देश में मानसून की चाल अच्छी है।
देशभर में 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को मॉनसून के दस्तक देने के बाद से देशभर में सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

Source link