आई फॉर इंडिया
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ख़बर सुनें
चार घंटे तक चलने वाला यह कॉन्सर्ट पूरी दुनिया में फेसबुक पर लाइव देखा जा सकता है। यह कॉन्सर्ट 3 मई 2020 को शाम को 7:30 बजे प्रसारित होगा। इसमें 85 भारतीय और दुनिया भर के कलाकारों की प्रस्तुतियां और संदेश होंगे। इसे www.facebook.com/Facebookindiapp पर देखा जा सकता है। वीडियो देखने के दौरान चंदा जमा करने का बॉक्स भी नजर आएगा जिससे लोग आसानी से डोनेट कर सकते हैं।
भारतीय कलाकारों में शामिल होने वाले में ए आर रहमान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह, आयुष्मान खुराना, गुलजार, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन, करण जौहर, कपिल शर्मा, जोया अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रणवीर सिंह, करीना कपूर, कटरीना कैफ, विराट कोहली, सानिया मिर्जा जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय कलाकारों में निक जोनस, जो जोनस, विल स्मिथ, मिक जैगर, मिन्डी कलिंग जैसा कलाकारों के नाम शुमार हैं।