एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 01 May 2020 07:12 PM IST
अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह लंबे समय से लेकिमिया नाम के कैंसर से ग्रस्त थे। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और उनसे जुडी यादों को याद किया। इस बीच ऋषि कपूर की फिल्मों की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।