न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:28 PM IST
ख़बर सुनें
मौसम विभाग ने दो दिन पहले पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अनुमान जाहिर किया था। देशभर के मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बार-बार बदल रहा है।
मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलके में आंधी के साथ बारिश होने की संभावा जताई थी। पूर्वानूमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत में आंधी के बाद बारिश हुई है।
रविवार को भी हुई थी बारिश
रविवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और चेन्नई के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिससे कई जगहों पर फसल को भी नुकसान पहुंचा था। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून सीजन (मार्च से मई तक) में एक मार्च से 25 अप्रैल के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि उत्तरी पाक और इससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से भी नम हवाएं पहुंच रही हैं। जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के अंत तक बारिश होगी। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश, ओले और हवाओं के साथ बारिश हो रही है।