मंत्री सतपाल महाराज
– फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। जिसके बाद आज उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, मंत्री सतपाल महाराज के साथ ही उनके दोनों बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ के करीब 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
बता दें कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और शासन के आला अधिकारी भी उपस्थित थे। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के आश्रम से तीन लोग उनके आवास स्थित कार्यालय में आए थे। इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने तीन लोगों को उनके ही आवास में क्वारंटीन किया था।
उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 53 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 802 पहुंच गया है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिलीं हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। अभी भी प्रदेश में 692 एक्टिव केस हैं। अभी तक सबसे ज्यादा मामले नैनीताल में 229 और देहरादून में 210 आए हैं।
अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि 102 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। चार सरकारी लैब में अभी 6133 सैंपलों की जांच चल रही है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
पौड़ी विकास खंड पाबौ के एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। क्वारंटीन अवधि के दौरान मृतक व्यक्ति रविवार को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ संस्थागत क्वारंटीन हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने एतिहात के तौर पर मृतक व्यक्ति का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
रविवार सुबह विकास खंड पाबौ के एक गांव में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जिस पर परिजन उस व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाए। यहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। डाक्टरों ने व्यक्ति के मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। मृतक व्यक्ति विगत 14 मई को लुधियाना से गांव लौटा था।
जहां उसे क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में 14 दिन क्वारंटीन किया गया था। विगत 28 मई को वह व्यक्ति क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने के बाद घर लौट गया था। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन अवधि के दौरान रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए विकास खंड पाबौ के ही एक युवक के साथ क्वारंटीन हुआ था।

मंत्रिमंडल की बैठक में भी हुए थे शामिल

प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 802
उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 53 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 802 पहुंच गया है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिलीं हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 25, हरिद्वार में 15, पौड़ी में छह, उत्तरकाशी में छह और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। अभी भी प्रदेश में 692 एक्टिव केस हैं। अभी तक सबसे ज्यादा मामले नैनीताल में 229 और देहरादून में 210 आए हैं।
अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि 102 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। चार सरकारी लैब में अभी 6133 सैंपलों की जांच चल रही है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
संस्थागत क्वारंटीन हुए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Source link