एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Sun, 19 Apr 2020 04:41 AM IST
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वो अपने घरों से बाहर न निकलें। व्यापार और फैक्ट्रियां बंद होने से सबसे ज्यादा परेशान गरीब और दिहाड़ी मजबूर हो रहा है। सरकार की तरफ से लोगों के राशन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कई लोग खुद भी आगे आकर मदद कर रहे हैं। खासकर बॉलीवुड सितारे लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं।