अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jun 2020 03:55 AM IST
ख़बर सुनें
देश में जनसंख्या के लिहाज से सबसे अधिक जांच दिल्ली में हो रही है। यहां दो करोड़ की आबादी पर दो लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो राजधानी इस मामले में पहले स्थान पर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन सात हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। दिल्ली में 18 मई तक चार हजार टेस्ट हो रहे थे, जो अब करीब दोगुना तक बढ़ गए हैं।
रविवार तक कुल 2,12,784 लोगों की जांच हुई। जनसंख्या के आधार पर यह आबादी का करीब 1.30फीसदी है। अन्य राज्यों से तुलना करें तो सबसे अधिक 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की जांच हुई है। वहां आबादी के लिहाज से 0.17 फीसदी लोगों के ही टेस्ट हुए हैं।
| राज्य | कुल आबादी | आबादी प्रतिशत | कुल जांच |
| दिल्ली | 2 करोड़ | 1.30 | 2,12,784 |
| तमिलनाडु | 8 करोड़ | 0.65 | 4,35,900 |
| राजस्थान | 8 करोड़ | 0.54 | 3,65,566 4 |
| आंध्र प्रदेश | 9 करोड़ | 0.43 | 3.34,378 5 |
| महाराष्ट्र | 13 करोड़ | 0.42 | 4,06,800 6 |
| गुजरात | 7 करोड़ | 0.37 | 1,98,400 7 |
| मध्य प्रदेश | 9 करोड़ | 0.24 | 1,42,800 8 |
| पश्चिम बंगाल | 10 करोड़ | 0.21 | 1,58,700 9 |
| उत्तर प्रदेश | 23 करोड़ | 0.15 | 2,56,588 |
| बिहार | 12 करोड़ | 0.08 | 70,741 |
नोट : सभी आंकड़े 31 मई तक के हैं और लगभग में हैं।
Mong được đọc thêm nhiều bài viết hay như thế này.
Trang web https://co88.org/ lừa đảo, nội dung đồi trụy
Web lừa đảo, đánh cắp thông tin người dùng, cảnh báo không nên truy cập!
Web lừa đảo , nội dung xấu độc , khuyến cáo không nên truy cập
Tao báo công an rồi đấy, bọn lừa đảo chúng mày cứ chờ đi.
Toàn nội dung rác, câu view bẩn thỉu, mục đích là lùa gà.