एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Tue, 21 Apr 2020 02:39 PM IST
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी टीवी की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को एक साथ फैंस काफी पसंद करते हैं। ऋत्विक और आशा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। इस बीच उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। कहा जा रहा है दोनों ने अपने छह साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं जिसे देखकर लग रहा दोनों अब एक साथ नहीं हैं।