Corona Health Bulletin: Live Updates On Covid 19 Health Ministry Pc Luv Agrawal Icmr – कोरोना बुलेटिन: 24 घंटे में 630 लोग ठीक हुए, कुल रिकवरी रेट 25 फीसदी




न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:32 PM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 24 घंटे में 630 लोग ठीक हुए हैं और कुल रिकवरी रेट 25.19 फीसदी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

  • पिछले 24 घंटे में 1718 नए केस आए हैं, कुल संक्रमितों की संख्या 33050 पहुंची। 
  • कुल 23651 सक्रिय मामले हैं, 24 घंटे में 630 लोग ठीक हुए हैं।
  • कुल रिकवरी रेट 25.19 फीसदी है, 14 दिन पहले यह 13 फीसदी था। 
  • जिनकी मौत हुई उनमें से 78 फीसदी में पहले से ही कोई रोग था।
  • डबलिंग रेट 11 दिन का हो गया है, कई राज्य अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • रैपिड टेस्ट की सीमित भूमिका है, आईसीएमआर इसे कोऑर्डिनेट कर रही है।
  • जन-जागरूकता की जरूरत है, समझना जरूरी है कि एंटी बॉडी बनने में समय लगता है। 
  • जहां तक टेस्टिंग और उपचार प्रोटोकॉल की बात है, हमें सिर्फ आरटीपी-सीआर टेस्ट ही करने होंगे।
     

गृह मंत्रालय ने कहा

  • केंद्रीय टीम ने हैदराबाद का दौरा किया और पाया कि यहां सभी प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है।
  • यहां 300 टेस्ट प्रतिदिन करने की सुविधा है, मरीजों को एंबुलेंस से घर भेजा जाता है।
  • टीम ने अधिकांश स्थानों पर लॉकडाउन का अनुपालन सफल पाया। टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी सही पाया।
  • हालांकि कुछ निर्माणाधीन स्थलों पर मजदूरों को बिना मास्क के पाया गया। 

 




Source link

Leave a comment