एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 01 Jun 2020 11:38 AM IST
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वाजिद खान के परिवार ने बीबीसी को एक बयान में बताया- वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था। वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। चलिए जानते हैं वाजिद खान के निधन पर किसने क्या कहा है।