न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Tue, 19 May 2020 06:27 PM IST
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के इंदौर में रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।
दरअसल, क्षेत्र में लॉकडाउन जारी होने के बावजूद एक व्यक्ति मोहम्मद यूनुस उर्फ यूनुस कबाड़ी 15 मई को फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान पहुंचा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने उसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इसके बाद यूनुस लापता हो गया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि यूनुस इसी इलाके में है।
सूचना पाकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आस पास के लोग घर से निकल कर पुलिस का विरोध करने लगे और सड़क पर आ गए। पुलिस ने लॉकडाउन जारी होने की बात कह कर घरों में वापस जाने की अपील की तो लोग हंगामा करने लगे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भीड़ देख कर अन्य थानों से बल मंगाया गया। इतने में कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
बचाव में पुलिस ने पिस्टल निकाली और लोगों पर लाठी चार्ज किया। इसके बाद स्थिति काबू में आ सकी। पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की जा रही है।

Source link