Seven Workers Died In Road Accident In Mathura Amid Lockdown – लॉकडाउन में हादसा: ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में सात मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश जा रहे थे सभी




लॉकडाउन में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप ट्रक और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। मरने वाले सभी मजदूर थे और अपने घर जा रहे थे। लॉकडाउन के बीच हुए भीषण हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।
टेंपो में चालक समेत नौ लोग सवार थे। मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव उमरी के समीप भरतपुर की ओर से तरबूजों से लदे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला गया। 

हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। हादसे की जांच की जा रही है। 
1.राम सखी (36 वर्ष) पुत्नी अशोक
2.लक्ष्मी (05 वर्ष) पुत्री अशोक
3.रोशनी (15 वर्ष) पुत्री अशोक
4.राजू उर्फ कैलाश (18 वर्ष) पुत्र मोहन लाल
5.शिवरन उर्फ शिवम (18 वर्ष)पुत्र मनीराम 
6.रूची (08 वर्ष) पुत्री राम रतन, निवासी थरवई, छतरपुर (मध्य प्रदेश)
7.टेंपो चालक मदन मोहन पुत्र रामकिशन, निवासी बुद्ध विहार, मेहरौली, थाना हाईवे (मथुरा)

घायल 
1.लक्ष्मी (35 वर्ष) पत्नी रामरतन, निवासी थरवई, छतरपुर (मध्य प्रदेश)
2.मोहनी (दो वर्ष) पुत्री रामरतन

सार

  • सभी मजदूर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के रहने वाले थे  
  • रोजी-रोटी की तलाश में आए, लॉकडाउन में यहां फंस गए थे 

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप ट्रक और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। मरने वाले सभी मजदूर थे और अपने घर जा रहे थे। लॉकडाउन के बीच हुए भीषण हादसे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।


आगे पढ़ें

ट्रक ने सामने से मारी टक्कर




Source link

Leave a comment