♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

Ramayan Scenes During Ravan Death Users Angry Reaction – ‘रामायण’ में ‘रावण वध’ के दौरान नहीं दिखे कई सीन तो भड़के यूजर्स, कहा- ‘एडिट क्यों किया गया?’




एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Sat, 18 Apr 2020 12:28 PM IST

दूरदर्शन पर ‘रामायण’ के प्रसारण ने खूब टीआरपी बटोरी है। आज प्रसारित एपिसोड में रावण वध हुआ। सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ ट्रेंडिंग में बना रहा। एक ओर जहां कई यूजर्स रावण वध पर दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे थे वहीं कई ने दूरदर्शन से नाराजगी जताई। दरअसल यूजर्स को शिकायत थी कि कई सीन एडिट कर दिए गए। इनमें अहिरावण, रावण वध, रावण-लक्ष्मण का सीन बताया जा रहा है। यूजर्स ने दूरदर्शन को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।




Source link

Leave a comment