Rain Lashes The Parts Of Delhi Ncr Weather Forecast Latest Update Minimum And Maximum Temperature – दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह छाए घने बादल, कुछ इलाकों में बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 May 2020 11:05 AM IST

ख़बर सुनें

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह सवेरे मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार की उमस भरी गर्मी मिनटों में गायब हो गई। सुबह सूर्योदय के बाद आसमान में काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। 

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीन से छह मई के बीच हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सात मई तक जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश होगी। 

वहीं सोमवार को मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलेगी।

आगामी चार दिनों के दौरान तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली में जहां पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि आम तौर पर इस महीने के सामान्य तापमान से कम है। वहीं वायु गुणवत्ता भी शनिवार को 112 थी, जो सामान्य की श्रेणी में आती है। 

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?
पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है, जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है और पूरे मध्य एशिया की यात्रा करता है। जब यह हिमालय के संपर्क में आता है तो यह मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश लाता है। यह आमतौर पर सर्दियों के मौसम में होता है।

Source link

Leave a comment