Pm Narendra Modi Address Nation Take Part In Buddha Purnima Celebrations Lockdown Covid 19 – बुद्ध पूर्णिमा पर बोले पीएण मोदी- मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र




न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 May 2020 08:49 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

08:42 AM, 07-May-2020

आज के समय में बुद्ध की सीख प्रासंगिक है। कई लोग मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं। मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र हैं। 

08:38 AM, 07-May-2020

भारत बिना स्वार्थ दुनिया के साथ खड़ा है। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के काम कर रहे हैं। संकट की ये घड़ी लोगों की सहायता करने की है। 

08:35 AM, 07-May-2020

हमारा काम सेवा भाव होना चाहिए। दुनिया इस समय मुश्किल से गुजर रही है। भगवान बुद्ध अपने दीपक स्वयं बने और दूसरों के जीवन को प्रकाशित करते रहे।

08:35 AM, 07-May-2020

संकट के समय हमें मदद करने की जरूरत है। हमें अपनी, अपने परिवार और दूसरों की रक्षा करनी है। भारत विश्व हित में काम कर रहा है और करता रहेगा। मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।

07:27 AM, 07-May-2020

बुद्ध पूर्णिमा पर बोले पीएण मोदी- मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनिया भर के बौद्ध संघों के भागीदारी के साथ एक वर्चुअल प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। देश में तीसरा लॉकडाउन लागू होने के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला संबोधन है। माना जा रहा है कि वे लॉकडाउन पर चर्चा करेंगे।






Source link

Leave a comment