♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

Madhya Pradesh: Corona Positive Nsa Detainee Escapes From Hospital – इंदौर का कोरोना संक्रमित रासुका बंदी जावेद खान अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:29 PM IST

ख़बर सुनें

इंदौर का कोरोना पॉजिटिव रासुका बंदी जावेद खान आज जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना से जबरदस्त हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जावेद को 9 अप्रैल को इंदौर से जबलपुर सेंट्रल जेल लाया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने कहा कि उसकी तलाश में एक टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही उसकी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। सभी चेकपोस्ट को उसके फरार होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।  
 
एक अन्य पुलिस अफसर ने कहा कि जावेद की फोटो सोशल मीडिया में फैला दी गई है ताकि लोग उसे आसानी से पहचान सकें और अधिकारियों को सूचित कर सकें।

बता दें कि जावेद खान इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसे 9 अप्रैल को रासुका के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे इंदौर से जबलपुर लाया गया था। 11 अप्रैल को पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 

लेकिन आज वह सभी की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उसे तलाशने की पुरजोर कोशिश हो रही है। 
 
Source link

Leave a comment