एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 May 2020 10:29 PM IST
ख़बर सुनें
सार
- मन्ना डे भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने और संगीत दिए
- लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में याद किया
विस्तार
लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में याद किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर मन्ना डे की आवाज में शास्त्रीय संगीत से जुड़ा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में लगा मंगेशकर और मन्ना डे की ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर नजर आ रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में मन्ना डे और लता मंगेशकर शास्त्रीय संगीत गा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लता मंगेशकर ने मन्ना को याद किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज महान गायक और शास्त्रीय संगीत के उपासक मन्ना डे साहब की 101वीं जयंती है। मैं उनकी याद में विनम्र अभिवादन करती हूं’।
Aaj mahan gayak aur shastriya sangeet ke upaasak Manna Dey sahab ki 101vi jayanti hai. Main unki yaad ko vinamra abhivadan karti hun. https://t.co/EH6UjPhDAG
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 1, 2020
मन्ना डे साहब के लिए लगा मंगेशकर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस और मन्ना डे के गानों को पसंद करते वाले दर्शक उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मन्ना डे और लता मंगेशकर ने एक साथ 100 से ज्यादा गाने गाए थे। बतौर पार्श्व गायक मन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में आई फिल्म ‘तमन्ना’ से की थी।
इसमें संगीत कृष्ण चंद्र डे ने दिया था। सुरैया के साथ गाया गया मन्ना डे का गीत काफी हिट रहा था। मन्ना डे ने हिन्दी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड और असमिया भाषा में भी गीत गाए थे। मन्ना डे ने सभी संगीतकारों के लिए कभी शास्त्रीय, कभी रूमानी, कभी हल्के फुल्के, कभी भजन तो कभी पाश्चात्य धुनों वाले गाने भी गाए, ऐसे में उन्हें हरफनमौला गायक भी कहा जाता था।