एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 01 May 2020 12:48 PM IST
भारतीय सिनेमा का इतिहास सुनहरा रहा है। कई निर्देशकों से लेकर अभिनेताओं तक ने इसके रंग को गाढ़ा किया है। ऐसा ही एक नाम बलराज साहनी हैं, जिनका सिनेमा को दिया योगदान भुलाया नहीं जा सकता। बलराज के बचपन का नाम ‘युधिष्ठिर साहनी’ था। बलराज साहनी का जन्म 1 मई 1913 को ब्रिटिश भारत के रावलपिंडी में हुआ था।