उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन अब तक दावा करते रहे हैं कि उनके देश में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला है। जबकि पार्टी की एक बैठक के दौरान वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते दिखाई दिए हैं। पोलित ब्यूरो की इस बैठक में देश की आर्थिक परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
पोलित ब्यूरो की इस बैठक की जो तस्वीरें जारी हुई हैं उनमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किम जोंग-उन के पास रखी कुर्सियों को हटा लिया गया है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि किम जोंग गंभीर रूप से बीमार हैं। हालांकि उन्होंने बाद में सार्वजनिक रूप से सामने आकर सभी अटकलों को खत्म कर दिया था। नई तस्वीरों में किम जोंग स्वस्थ नजर आ रहे हैं।
लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जिस तरह से पालन करते वह दिखाई दे रहे हैं उससे लगता है कि देश में सब कुछ वैसा नहीं है जैसा कि दावा किया गया है। इस बैठक में किम जोंग ने घरेलू अर्थ संकट पर चर्चा की और देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने व लोगों का जीवनस्तर सुधारने पर चर्चा हुई। उन्होंने देश के आर्थिक हालात सुधारने के लिए केमिकल उद्योग को पुनर्जीवित करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया।
फर्टिलाइजर उत्पादन को बढ़ाना जरूरी बताया
13 वीं राजनीतिक ब्यूरो की बैठक में किम ने इस बात पर जोर दिया कि प्राथमिकता के आधार पर फर्टिलाइजर्स का उत्पादन बढ़ाना देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। किम के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच देश की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कहा है कि 1 मई को एक फर्टिलाइजर प्लांट के उद्घाटन के मौके पर किम वहां मौजूद रहे।
सार
- आर्थिक परियोजनाओं पर बैठक के वक्त किम ने बनाई सामाजिक दूरी
- संक्रमण फ्री होने के दावे के बीच खुद उत्तर कोरियाई नेता के पास रखी कुर्सियां हटाई गईं
- बैठक में किम जोंग ने घरेलू अर्थव्यवस्था के संकट पर चर्चा की
विस्तार
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन अब तक दावा करते रहे हैं कि उनके देश में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला है। जबकि पार्टी की एक बैठक के दौरान वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते दिखाई दिए हैं। पोलित ब्यूरो की इस बैठक में देश की आर्थिक परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
पोलित ब्यूरो की इस बैठक की जो तस्वीरें जारी हुई हैं उनमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किम जोंग-उन के पास रखी कुर्सियों को हटा लिया गया है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि किम जोंग गंभीर रूप से बीमार हैं। हालांकि उन्होंने बाद में सार्वजनिक रूप से सामने आकर सभी अटकलों को खत्म कर दिया था। नई तस्वीरों में किम जोंग स्वस्थ नजर आ रहे हैं।
लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जिस तरह से पालन करते वह दिखाई दे रहे हैं उससे लगता है कि देश में सब कुछ वैसा नहीं है जैसा कि दावा किया गया है। इस बैठक में किम जोंग ने घरेलू अर्थ संकट पर चर्चा की और देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने व लोगों का जीवनस्तर सुधारने पर चर्चा हुई। उन्होंने देश के आर्थिक हालात सुधारने के लिए केमिकल उद्योग को पुनर्जीवित करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया।
फर्टिलाइजर उत्पादन को बढ़ाना जरूरी बताया
13 वीं राजनीतिक ब्यूरो की बैठक में किम ने इस बात पर जोर दिया कि प्राथमिकता के आधार पर फर्टिलाइजर्स का उत्पादन बढ़ाना देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। किम के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच देश की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कहा है कि 1 मई को एक फर्टिलाइजर प्लांट के उद्घाटन के मौके पर किम वहां मौजूद रहे।
Source link
Ahaa, its nice dialogue concerning this paragraph here at this webpage,
I have read all that, so at this time me also commenting at this place.
xnxx