♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

इ 8 वी सेतू अभ्यास दिवस 34

इ 8 वी  सेतू अभ्यास दिवस  34

विषय  – हिंदी  

वृत्तांत लेखन 

 छात्र निम्नलिखित दिया हुआ वृत्तांत लेखन कैसे किया है उसे समझे | 

अपने इलाके में आयोजित दिव्यांग दिवस समारोह का ६० से ७० शब्दों में वृत्तांत लेखन करो । (वृतान्त में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है)

समतानगर में आयोजित सादगीपूर्ण दिव्यांग दिवस

रविवार दि. ३ दिसंबर, २०२० को समता नगर के मदन मोहन मालवीय मैदान पर दिव्यांग दिवस के अवसर पर शाम चार बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा सेना के अध्यक्ष श्री आदित्य जी ठाकरे ने विभूषित की। दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में २ दिसंबर को नगरभवन में दिव्यांग छात्रों के बीच चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का विषय हमारे सामाजिक कर्तव्य तथा धर्मो रक्षति रक्षितः गया था। विजयी अभ्यर्थियों को समारोह में मानचिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । अध्यक्ष महोदय ने अपने भाषण में समाज में दिव्यंगों के आत्मसम्मान, सेहत और अधिकारों को सुधारने के लिए और उनकी सहायता के लिए एक साथ होने का नारा लगाया। दिव्यांगों के प्रति सामाजिक सोच बदलने का आवाहन किया। सरकार द्वारा लागू विकलांग कल्याण की योजनाओं की योजनाओं को समारोह में बताया गया । “पूर्ण सहभागिता और समानता” की माँग इस समारोह में की गई। दिव्यांगों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सन्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कृत्रिम अंग, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रेल्वे / बस पास का वितरण भी किया गया। दिव्यांग प्रतिनिधि सुरेश मांढरे द्वारा धन्यवाद यापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


निम्नलिखित वृत्तांत पर कक्षा में चर्चा करें और कापी में लिखने कहें |

अपने विद्यालय में आयोजित ” स्वच्छता अभियान का वृत्तांत लिखो | वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख आवश्यक है |