इ 8 वी सेतू अभ्यास दिवस 33
विषय – हिंदी
निम्नलिखित परिच्छेद का स्वराघात, बलाघात, उतार चढाव के साथ आदर्श वाचन करें।
छात्रों से ध्यानपूर्वक सूनने के लिए कहें।
अध्यापक परिच्छेद पर प्रश्न उत्तर पूछें।
हमारे मुख से उच्चरित शब्द हमारे चरित्र बुद्धिमत्ता, समझ और संस्कारों का दर्शाते हैं। इसलिए शब्दों के उच्चारण के पूर्व हमें सोचना चाहिए। कम-से-कम शब्दों में अर्थपूर्ण बोलना और लिखना एक कला है। वह कला विविध पुस्तकों के वाचन से, परिश्रम से साध्य हो सकती है। मात्र एक गलत शब्द के उच्चारण से वर्षों की दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं। अब किस समय किसके सामने, किस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना चाहिए इसे अनुभव, मार्गदर्शन, वाचन और संस्कारों द्वारा ही सीखा जा सकता है। सुंदर उपयुक्त और अर्थमय शब्दों से जो वाक्य परीक्षा में लिखे जाते हैं, उस कारण ही अच्छी श्रेणी प्राप्त होती है। अनाप-शनाप शब्दों का प्रयोग हमेशा हानिकारक होता है।
प्रश्न: १. हमारे सुख से उच्चरित शब्द क्या दर्शाते हैं ?
२. एक गलत शब्द से क्या होता हैं ?
३. शब्दों का प्रयोग कैसे सीखा सकते हैं? ४. अनाप-शनाप शब्दों का प्रयोग कैसा होता हैं ?
अध्यापक, छात्र को श्रवण कौशल के नियम, विशेषताओं के बारे में मार्गदर्शन करें।
अध्यापक छात्रों से श्रवण कौशल के उद्देश्य विधियाँ, महत्त्व और उन्हें विकसित करने की साहित्य सामग्री के बारेमें मार्गदर्शन करें।
श्रवण कौशल की विधियाँ ।
१. सस्वर वाचन
२. कहानी वाचन
३. भाषण विधि
4 कविता वाचन
५. गद्य परिच्छेद वाचन
६. व्हिडिओ क्लिप

निम्नलिखित परिच्छेद छात्रों को सुनाएँ तथा प्रश्न पूछे।
वन राष्ट्र की संपत्ति होती है। महाराष्ट्र में अलग अलग प्रकार के वन है। उनमें छोटे बड़े वृक्ष होते हैं। आम, जामुन, साग, मोह, बरगद, नीम तथा बेर जैसे वृक्ष भी होते हैं। साग की लकड़ी मजबूत होती है। आम को राज्य वृक्ष माना जाता है। वनों में बाघ, शेर, हाथी, हिरन, लोमड़ी, खरगोश आदि प्राणी होते हैं। शेर जंगल का राजा माना जाता है। मोर, तोता, मैना आदि पंछी वनों में होते हैं। मोर को पंछियों का राजा माना जाता है। उसे राष्ट्रीय पक्षी यह सम्मान मिला है। महाराष्ट्र में भीमाशंकर वन है। यहाँ “शेकरु नाम का प्राणी होता है। इसे अपने राज्य का प्राणी माना जाता है। भीमाशंकर से भीमा नदी का उद्गम होता है।
प्रश्न: १. उत्तर लिखो।
● किस वृक्ष की लकड़ी मजबूत होती हैं?
• राष्ट्र की संपत्ति किसे माना जाता हैं?
• भीमा नदी का उद्गम कहाँ होता हैं?.
प्रश्न: २. एक शब्द में उत्तर लिखो।
राज्य का प्राणी
- राज्य का वृक्ष * राष्ट्र का पंछी
- जंगल का राजा
Đọc xong cảm thấy tự tin hơn hẳn.
Trang web https://co88.org/ lừa đảo, nội dung đồi trụy
Trang web https://co88.org/ lừa đảo, nội dung đồi trụy
https://co88.org Lừa đảo nội dung đồi trụy