इ 8 वी सेतू अभ्यास दिवस 29
विषय – हिंदी
खालील प्रश्नांची उत्तरे आपल्या वहीत लिहा
अविकारी शब्द के भेद
लिखे उदाहरण पढे ।
१) लड़की आज नहीं आई।
२) लड़का आज नहीं आया।
३) लड़के आज नहीं आए।
जिन शब्दों के रूपों में कर्ता के लिंग, वचन और क्रिया के काल के अनुसार कुछ भी परिवर्तन नहीं होता है, उन शब्दों को अव्यय कहते हैं।

[१] क्रियाविशेषण अव्यय-“ क्रिया की विशेषता बतानेवाले अविकारी शब्द को क्रियाविशेषण अव्यय
कहते हैं।
जैसे- घोड़ा तेज दौड़ता है।
२] संबंधसूचक अव्यय :- ” वाक्य में आनेवाले शब्द अथवा शब्दसमूह का अन्य शब्दों के साथ संबंध सूचित करनेवाले अविकारी शब्द को संबंधसूचक अव्यय कहते हैं ।
जैसे- मोहन का घर मंदिर के पास है।
[३] समुच्चयबोधक अव्यय:- “दो वाक्यों को जोड़कर नया सार्थक वाक्य बनानेवाले अविकारी शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। “
जैसे विमला घर आई और उसने खाना खाया।
[४] विस्मयादिबोधक अव्यय:- “मन के भाव, आश्चर्य, भय, दुख, आनंद घृणा आदि भावों को व्यक्त करनेवाले अविकारी शब्दों को विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं। “
जैसे- अरे आप कब आए ?
निम्नलिखित कहानी पढ़कर कहानी में आए मोटे अक्षरवाले अव्यय के भेद पहचानो।
एक गाँव में ब्राह्मण मंदिर के निकट रहता था। परंतु उसे मंदिर से गुजारे के लिए। थोड़ा-बहुत धन मिलता था। एक दिन ब्राम्हण अपनी आजीविका की चिंता में सोचता हुआ धीरे-धीरे चला जा रहा था। रास्ते में उसे एक धनी आदमी ने आटे से भरा पर्याप्त बर्तन दिया। ब्राह्मण प्रसन्नतापूर्वक घर आया। उसने अपने बिस्तर के आगे बर्तन रख दिया, खुशी के मारे उसका बुरा हाल था। उसने बर्तन को एक कपड़े से ढका और बिना खाए सो गया। वह आटे को बेचकर धनी आदमी बनने के सपने देखने लगा सपना देखते देखते उसकी लाथ जोर से बर्तन पर लगी बर्तन टूट गया और सारा आटा बिखर गया। आटा बिखरने के बाद उसके सपने भी बिखर गए।
