Health Ministry Icmr Home Ministry Daily Briefing On Coronavirus, Up Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh – कोरोना बुलेटिन Live: दूध-ब्रेड फैक्टरी, आटा-दाल मिलों को लॉकडाउन में छूट




न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Apr 2020 04:21 PM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने कोरोना वायरस पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कई जानकारियांं दींं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 28 दिनों में 12 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया है इनमें 8 नए जिले शामिल हैं। वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक है और कई अन्य सेवाओं पर छूट दी जा रही है। क्या क्या कहा जानिए- 

  
गृह मंत्रालय ने कहा 

  • देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक।
  • शहरी इलाकों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को छूट हासिल है।
  • ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
  • हॉटस्पॉट इलाकों में उद्योग से जुड़े कार्य सुचारू करने पर काम चल रहा है।
  • पंखे व किताब की दुकानें भी खुल पाएंगी।
  • प्रीपेड रिचार्ज के लिए छूट मिली।
  • शहद संबंधी भी आवाजाही को भी मंजूरी।
  • दूध-ब्रेड की फैक्टरी खोलने की इजाजत।
  • आटा-दाल मिलों को भी लॉकडाउन में छूट। 
  • सड़क निर्माण, ईंट भट्टे भी शुरू किए गए। 
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। 
  • किसी भी तरह की हिंसा होती है तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 

  • 28 दिनों में 12 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया है। 8 नए जिले शामिल।
  • 78 जिलों में 14 दिन से कोई केस नहीं मिला। इनमें 33 नए जिले।
  • अब तक 4257 लोग ठीक हुए, कल 380 लोग स्वस्थ हुए थे।
  • मेडिकल स्टाफ से हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई।
  • कोविड योद्धाओं का सहयोग लेना है, वे आदर व सम्मान के पात्र हैं।

सीके मिश्रा, निदेशक, आईसीएमआर ने कहा

  • आज लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया है।
  • हमने टेस्टिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। 
  • टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने की कोशिश हो रही है। 
  • लॉकडाउन में संक्रमण फैलने से रोकने की कोशिश।
  • हम जानते हैं कि जितना किया वो पर्याप्त नहीं है। 
  • अभीतक 5 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। 
  • 30 दिन में टेस्टिंग 33 गुना बढ़ी है। 
  • कोरोना से स्थिति बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ी है। 




Source link

Leave a comment