न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:36 AM IST
पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर
– फोटो : PIB
बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागू चौहान ने भी पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि देवानंद कुशल राजनेता, विधिवेत्ता, शिक्षाविद व प्रशासक थे। उनके निधन से सामाजिक व राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।
कुंवर 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। फिर उसके बाद 25 मार्च 2013 से 29 जून 2014 तक त्रिपुरा के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने दिसंबर 2009 से जनवरी 2010 तक बंगाल में भी राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
कुंवर के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुंवर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां से उनके पैतृक जिला शिवसागर ले जाया जाएगा।
कुंवर 1955 में छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने असम सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। कुंवर के निधन पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल , पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

Source link