अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 May 2020 02:44 AM IST
दिल्ली-एनसीआर का पारा पीक पर जाने के बाद बीते चार दिनों के ढलान पर है। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर जाने के बाद शनिवार को छह डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस महीने में दूसरी बार तापमान 35 डिग्री से नीचे खिसका है। लगातार होने वाली आंधी और बारिश ने तापमान गिरा दिया है। शनिवार देर रात भी हवाओं के साथ बारिश हुई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी तापमान कमोबेश स्थिर रहेगा। हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं चलेंगी। इसके बाद अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
दिल्ली-एनसीआर शनिवार सुबह हल्के बादलों से घिरा रहा। दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव बीच-बीच में चमकते रहे, लेकिन शुक्रवार की हल्की बारिश व तेज पुरवा हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 मई को सामान्य से छह डिग्री ऊपर 46 डिग्री पर पहुंच गया था। इस सीजन का अभी तक का यह सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा।
इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई। खास बात यह है कि मई में यह दूसरा दिन है, जब तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया। इससे पहले सिर्फ चार मई को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Source link