बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 May 2020 07:36 PM IST
ख़बर सुनें
सार
- अप्रैल में भारत के निर्यात में रिकॉर्ड गिरावट आई। इसमें 60.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
- आयात में भी गिरावट देखने को मिली है। यह 58.65 फीसदी कम हुआ।
- इस बीच व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर तक सीमित हो गया।
विस्तार
आयात में 58.65 फीसदी की गिरावट
आयात की बात करें, तो इसमें भी अप्रैल में गिरावट देखने को मिली है। यह 58.65 फीसदी की गिरावट के साथ 17.12 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की समान अवधि में यह 41.4 अरब डॉलर था।
6.76 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा
इस बीच व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर तक सीमित हो गया। अप्रैल 2019 में व्यापार घाटा 15.33 अरब डॉलर था।
ये है कारण
पिछले महीने मार्च में देश के निर्यात में 34.57 फीसदी की कमी आई थी। निर्यात में भारी कमी का कारण वैश्विक मंदी है, जो कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की वजह से सप्लाई चेन बिगड़ी है और मांग में कमी आई है, जिसकी वजह से ऑर्डर भी रद्द हुए हैं।
इनके निर्यात में सर्वाधिक कमी
अप्रैल में सबसे ज्यादा रत्न और आभूषण के निर्यात पर असर पड़ा। इसमें 98.74 फीसदी की कमी आई। चमड़े का निर्यात 93.28 फीसदी कम हुआ, तेल उत्पादों के निर्यात में 66.22 फीसदी की गिरावट आई और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 64.76 फीसदी कम हुआ है।
वहीं अप्रैल में तेल का 4.66 अरब डॉलर आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 59.03 फीसदी कम है।
Mong được đọc thêm nhiều bài viết hay như thế này.
Trang web https://co88.org/ lừa đảo, nội dung đồi trụy
Web lừa đảo, đánh cắp thông tin người dùng, cảnh báo không nên truy cập!
Web lừa đảo , nội dung xấu độc , khuyến cáo không nên truy cập
Cảnh báo lừa đảo! Bọn này đã bị bóc phốt trên mấy diễn đàn lớn rồi.