न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 31 May 2020 06:24 PM IST
ख़बर सुनें
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही ऑटो में भी फुल क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठ सकेंगी। इसके अलावा बाइक पर भी एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे।
दिशा-निर्देश जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने ट्वीट कर कहा कि परिवहन निगम 1 जून, प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।
परिवहन निगम अपने समस्त “सम्मानित यात्रियों”का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों की “सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है।
परिवहन निगम 1 जून , प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।
परिवहन निगम अपने समस्त “सम्मानित यात्रियों”का हार्दिक स्वागत करता है।
परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का “सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है।
– Team UPSRTC 😊🙏 pic.twitter.com/DMqX0DikZ4
— Raj Shekhar IAS (@rajiasup) May 31, 2020