♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

After Ramayan Nand Mahabharata Doordarshan Plan To Re Telecast Luv Kush And Shri Krishna – रामायण के बाद ‘उत्तर रामायण’ और ‘श्रीकृष्णा’ की भी होगी वापसी, जाने कब शुरू होंगे दूरदर्शन पर ये दोनों शो




एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 17 Apr 2020 10:34 PM IST

देश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने दर्शकों को पुराने सीरियल्स का खास तोहफा दिया। दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई सीरियल्स को दोबारा प्रसारित किया गया है। इनमें रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा का महाभारत सीरियल काफी चर्चा में हैं। इन दोनों की सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पुराने सीरियल्स को मिल रहे प्यार को देखते हुए अब दूरदर्शन ने अपने दो और पुराने पौराणिक सीरियल्स को दोबारा प्रसारित करने का फैसला किया है। 




Source link

Leave a comment