Actress Nargis Dutt Birthday Special Her Love Story With Raj Kapoor – नरगिस की शादी की खबर सुनकर रो पड़े थे राज कपूर, नौ साल तक चले इस रिश्ते का ऐसे हुआ था अंत




एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 01 Jun 2020 02:24 AM IST

ये बात उस दौर की जब हिंदी सिनेमा ने अपने पंख फैलाकर उड़ना शुरू कर दिया था। अच्छी कहानियां लिखी जा रही थीं और उनको पर्दे पर निभाने वाले कलाकार जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। नरगिस इसी दौर की कलाकार थीं। वो 28 साल की उम्र में ही एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने के लिए राजी हो गई थीं। फिल्म थी मदर इंडिया। और इसमें जो नरगिस ने अपने हुनर का जौहर दिखाया तो पूरी दुनिया में इसका डंका बज गया। इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। पर्दे पर नरगिस ने वैसे तो कई कलाकारों के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी को लोग राज कपूर के साथ बहुत पसंद करते थे। दोनों ने साथ में 16 फिल्में कीं और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही। आज नरगिस के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये अनसुनी कहानी।




Source link

Leave a comment