अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, Updated Sat, 02 May 2020 06:36 PM IST
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक शख्स ने खुलासा किया है कि उसने छह साल पहले प्रियंका से शादी की थी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले अमेरिका के मशहूर गायक निक जोनस से शादी की। तब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा से शादी करने का खुलासे करने वाले शख्य का नाम Brandon Schuster है।