न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 May 2020 12:29 AM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है, जिसमें से 66,330 सक्रिय मामले हैं, 48,534 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
12:29 AM, 23-May-2020
महाराष्ट्र: बस सेवा बहाल
लॉकडाउन के बीच राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी बस सेवा 22 मई फिर से शुरू कर दी है। इस दौरान रेड जोन और कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाकों के करीब 11 हजार लोग इन बसों में बैठे। प्रदेश के चुने गए 457 मार्गों पर यह बसें चलाई गईं।
12:22 AM, 23-May-2020
केरल: दुबई से लौटे 180 भारतीय
वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से 180 भारतीय यात्रियों को लेकर आई एयर इंडिया एक्सप्रेस एक विशेष उड़ान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
12:17 AM, 23-May-2020
दिल्ली: कन्टेंमेंट जोन में जोड़े गए 14 नए इलाके
दिल्ली में कन्टेंमेंट जोन में 14 नए क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही कन्टेंमेंट जोन की कुल संख्या 92 हो गई है।
12:10 AM, 23-May-2020
बिहार में 61 नए मामले
बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2166 हो गई है। -राज्य स्वास्थ्य विभाग
11:58 PM, 22-May-2020
भारत में कोरोनाः बिहार में 61 नए मामले, 2166 हुई कुल मामलों की संख्या
श्रीनगर में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को मस्जिदें बंद रहीं, क्योंकि लोगों ने अपने घरों में ही ‘अलविदा की नमाज’ की पेशकश की।