एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 01 May 2020 08:24 AM IST
सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा कपूर खानदान उनकी मौत से बेहद दुखी है। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में चंद लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। अभिनेत्री करीना कपूर पिता रणधीर कपूर और सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। करीना ने अपने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।