विजयी विश्व तिरंगा प्यारा | ध्वजगीत

झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

सदा शक्ति बरसानेवाला

प्रेम सुधा सरसानेवाला

वीरों को हर्षानेवाला

मातृभूमि का तन-मन सारा

झण्डा ऊँचा …

स्वतंत्रता के भीषण रण में

लखकर कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में

काँपे शत्रु देख कर मन में

मिट जावे भय संकट सारा

झण्डा ऊँचा …

इस झण्डे के नीचे निर्भय

हो स्वराज जनता का निश्चय

बोलो भारत माता की जय

स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा

झण्डा ऊँचा …

शान न इस की जाने पावे

चाहे जान भले ही जावे

विश्व विजय कर के दिखलावे

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा

झण्डा ऊँचा …

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा mp3 मध्ये ऐकण्यासाठी खालील ►   बटनावर क्लिक करा

Leave a comment