बीबीसी हिंदी, Updated Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अरविंद मूल रुप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 250 से भी ज्यादा गुजराती फिल्मों में काम किया है। अरविन्द ने बीबीसी को बताया कि को गुजरात में थिएटर से जुड़े थे। जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर ‘रामायण’ बना रहे है और किरदारों की कास्टिंग कर रहे हैं तो वो ऑडिशन देने के लिए गुजरात से मुंबई आए। वो केवट का किरदार निभाना चाहते थे।