एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 03 Jun 2020 12:55 PM IST
अभिनेत्री जिया खान की आज पुण्यतिथि है। महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को जिया ने आत्महत्या की थी। हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया का शव उनके मुंबई के जुहू स्थित घर में मिला था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिया की खुदकुशी के बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था।