Former Bjp Leader Yashwant Sinha Aap Leader Sanjay Singh Arrested By The Delhi Police From Rajghat – पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजघाट पर दे रहे थे धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 May 2020 08:54 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने राजघाट से गिरफ्तार कर लिया है। यशवंत सिन्हा राजघाट पर श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। यशवंत सिन्हा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह और उनके साथ धरने पर बैठे कई लोगों को भी गिरफ्तार करने की खबर है। 

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हमें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि मैं आज सुबह 11 बजे से राजघाट पर धरने पर बैठा हूं। हमारी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की मदद से प्रवासी मजदूरों को गरिमा के साथ उनके घर ले जाया जाए। ना कि उनको मारा जाए और सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए। आपका समर्थन चाहिए।
आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मोदी सरकार के घोर आलोचक माने जाते हैं। सिन्हा ने पहले भी कहा था कि सड़कों पर पैदल चलने के लिए मजबूर हुए प्रवासियों की मदद करने में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही हैं।

Source link

Leave a comment