♦ आपली इयत्ता निवडा ♦

१ ली २ री ३ री ४ थी ५ वी ६ वी ७ वी ८ वी ९ वी १० वी

Covid 19: Health Ministry And Icmr Press Conference On Corona Virus – कोरोना बुलेटिन Live: 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:34 PM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

देश में कोरोना वायरस को लेकर दैनिक संवाददाता सम्मेलन में आज स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने इससे जुड़े नए तथ्य और आंकड़े सामने रखे। बता दें कि देश में कुल मरीजों की संख्या 15712 पहुंच गई है, 507 की मौत हुई है जबकि 2231 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान आईसीएमआर ने कहा कि अबतक तीन लाख 86 हजार टेस्ट हुए हैं। करीब सात हजार टेस्ट निजी लैब मेंं भी हुए हैं। पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में क्या क्या कहा गया।

गृह मंत्रालय की अधिकारी ने कहा

  • गृह मंत्रालय ने राज्यों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर हालात का जायजा लिया, गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के साथ बैठक की। 
  • इसमें कहा गया कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन होना चाहिए।
  • जो हॉटस्पॉट जोन में नहीं हैं, वहां छूट के नियमों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए।
  • ग्रामीण इलाकों में भी कई तरह की छूट दी गई हैं, अधिकारियों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
  • बड़े औद्योगिक परिसरों में कर्मचारियों को अंदर ही रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। 
  • ग्रामीण इलाकों में दिशा-निर्देशों के पालन के लिए पर्याप्त गश्त होनी चाहिए। 
  • राहत कैंपों में रह रहे मजदूरों के खाने-पीने का ध्यान रखा जाना चाहिए।
  • मेडिकल टीमों को समुचित सुरक्षा दी जानी चाहिए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 

  • 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • 14.19 फीसदी लोग ठीक हुए हैं।
  • पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। 
  • 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आए हैं। 
  • अबतक कुल 15712 मामले सामने आए हैं। कुल 507 लोगों की मौत हुई है।
  • अबतक 2231 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
     
  • पिछले 28 दिनों में पुडुचेरी के माहे और कर्नाटक के कोडागु में 28 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।   
  • देश में 755 कोरोना अस्पताल बनाए गए हैं।
  • 1389 हेल्थ केयर सेंटर भी बनाए गए हैं। इस तरह से इनकी संख्या 2144 है जहां मरीजों का इलाज हो सकता है। 
  • सभी के लिए मास्क जरूरी है। 
  • कल से कुछ इलाकों में रियायत मिलेगी। 3 मई तक शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।
  • जैसा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है- जान भी, जहान भी। हम काम भी करें और लोगों को भी बचाएं, लोगों को कम से कम तकलीफ हो। इसी को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। 

आईसीएमआर ने कहा 

  • अबतक तीन लाख 86 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं।
  • कल 37,173 टेस्ट हुए जिसमें से 29,287 टेस्ट आईसीएमआर लैब में हुए हैं।
  • 7886 टेस्ट निजी लैब में भी हुए हैं। 
  • हॉटस्पॉट इलाके में जिन्हें भी एंफ्लुएंजा जैसे लक्षण होंगे उनका ही टेस्ट होगा।

Source link

Leave a comment