न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 May 2020 04:20 PM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि क्या-क्या कहा गया इस दौरान पढ़ें-
गृह मंत्रालय ने कहा
- सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।
- रेल, हवाई यात्रा पर रोक रहेगी, हालांकि मेडिकल इमरजेंसी में छूट होगी।
- जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को आवाजाही की अनुमति होगी।
- कंटेनमेंट जोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक।
- कॉलोनी व आवासीय परिसर की दुकानें सामान बेच सकती हैं।
- ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति है।
- ग्रीन जोन में देशभर में प्रतिबंधित कार्यों के अलावा सभी कार्यों को अनुमति।
- सभी धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे।
- ग्रीन जोन में बस में 50 फीसदी लोग ही बैठेंगे।
- अंतरराज्यीय आवागमन पर रोक जारी रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा
- अभी तक 11,706 लोग ठीक हुए हैं।
- 24 घंटे के दौरान 1074 लोग ठीक हुए।
- रिकवरी रेट 27.52 फीसदी पहुंच गया है जो अब तक का सबसे अधिक है।
- 60 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें।