न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:31 AM IST
भारत में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : PTI
खास बातें
भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,36,657 हो गई है, जिनमें से 1,15,942 सक्रिय मामले हैं। देशभर में 1,14,073 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
12:06 AM, 07-Jun-2020
भारत में कोरोनाः असम में 230 और झारखंड में 90 नए मामले सामने आए
असम: 230 नए मामले सामने आए
प्रदेश में शनिवार रात 11:35 बजे तक कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2473 हो गई है। इनमें से 588 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी है और चार लोगों की मौत हो गई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम