एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Thu, 30 Apr 2020 10:57 PM IST
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बीती रात उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एचएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। इस खबर से बॉलीवुड के गलियारों में दुख की लहर दौड़ गई। सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं अब ऋषि कपूर के परिवार की सबसे करीबी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।