Vicky Donar Completed 8 Years Ayushmann Khurrana Told I Paid For The Success Of Tears – ‘विकी डोनर’ के आठ साल पूरे होने पर बोले आयुष्मान खुराना, ‘मैंने आंसुओं से चुकाई कामयाबी की कीमत’




अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, Updated Mon, 20 Apr 2020 08:38 AM IST

हिंदी सिनेमा में बाहर से आकर अपनी जगह तलाशने वाले कम कलाकार ही कामयाब हुए हुए हैं। दिलीप कुमार, प्राण, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे गिनती के हैं जिनकी पिछली पीढ़ी का हिंदी सिनेमा से कोई कनेक्शन नहीं रहा। अब आयुष्मान खुराना की गिनती भी इसी में होने लगी है। सोमवार को आयुष्मान खुराना के बड़े परदे पर उतरने के आठ साल पूरे हो रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ 20 अप्रैल 2012 को रिलीज हुई थी, हालांकि दिलचस्प तथ्य ये भी है कि आयुष्मान एक बार रोडीज के एक मुकाबले में भी स्पर्म डोनेशन का टास्क पूरा कर चुके हैं।




Source link

Leave a comment